मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

खोरीमहुआ जिला आंदोलन को मिला नया बल, पूर्व विधायक समेत कई नेताओं ने बढ़ाया हाथ

---Advertisement---

खोरीमहुआ:- खोरीमहुआ को जिला बनाने की मांग अब जनआंदोलन का स्वरूप लेने लगी है। खोरीमहुआ जिला निर्माण संकल्प मोर्चा के बैनर तले चल रहे जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है।

रविवार को मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गावां प्रखंड के जमडार, निमाड़ी, चारकी समेत कई गांवों का दौरा कर समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। अभियान के दौरान कई प्रमुख लोगों ने खोरीमहुआ को जिला बनाए जाने की मांग का खुलकर समर्थन किया।धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि खोरीमहुआ अनुमंडल के लोगों को आज भी जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इससे आम लोगों को सरकारी योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि खोरीमहुआ को जिला बनाया जाना क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही जायज मांग है।

उन्होंने आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दिलीप पासवान के प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।चारकी निवासी, जिला परिषद प्रतिनिधि, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं झामुमो नेता इमरान अंसारी ने कहा कि खोरीमहुआ जिला बनने से गावां, तिसरी, देवरी, जमुआ और धनवार सहित पूरे अनुमंडल क्षेत्र के लाखों लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं उनके नजदीक उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि यह किसी दल का नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास और जनता की सुविधा का मुद्दा है।

उन्होंने लोगों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और इसे जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।संकल्प मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप पासवान ने कहा कि खोरीमहुआ को जिला बनाने की मांग अब हर गांव और हर पंचायत की आवाज बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जनजागरण अभियान को और तेज किया जाएगा तथा क्षेत्र के सभी सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं को एक मंच पर लाकर आंदोलन को निर्णायक रूप दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से चौक-चौराहों, गांवों और पंचायतों में जिला निर्माण के पक्ष में जनसमर्थन जुटाने का आह्वान किया।जनसंपर्क अभियान में इंद्रदेव यादव, नकुल साव, तबारक अंसारी, हैदर अली, मो. हैदर अंसारी सहित संकल्प मोर्चा के कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment