मदीना ट्रेवल्स के कार्यालय में शनिवार को पारसनाथ एक्सप्रेस के संपादक एवं राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल मोबीन रिजवी ने मदीना ट्रेवल्स के मो. इलियास अंसारी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मदीना ट्रेवल्स की सेवाओं एवं कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान अब्दुल मोबीन रिजवी ने मो. इलियास अंसारी को मदीना ट्रेवल्स के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मदीना ट्रेवल्स लोगों को बेहतर एवं विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य करे और अपने कार्यक्षेत्र में नई ऊंचाइयों को हासिल करे।
इस दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न सामाजिक विषयों एवं गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। दोनों के बीच आपसी सहयोग, बेहतर समन्वय और समाजहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
मुलाकात के अवसर पर मौजूद लोगों ने भी एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। साथ ही भविष्य में समाजहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने और आपसी सहयोग बनाए रखने की बात कही।









