धनवार प्रखंड के झांझ आदिवासी टोला में पिछले कई दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर की समस्या का समाधान हो गया। ग्रामीणों की मांग पर 25 केवी के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन 20 सूत्री अध्यक्ष धनवार सह जिला संगठन सचिव झामुमो गिरिडीह शफीक अंसारी ने फीता काटकर किया। ट्रांसफार्मर लगने के बाद टोला में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।ग्रामीणों के अनुसार, पुराना ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पिछले कई दिनों से टोला में बिजली व्यवस्था बाधित थी। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी 20 सूत्री अध्यक्ष शफीक अंसारी को दी। मामले की जानकारी मिलते ही उन्होंने पहल करते हुए नया 25 केवी ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया।नए ट्रांसफार्मर के स्थापित होने और बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने त्वरित पहल के लिए शफीक अंसारी के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।ग्रामीणों ने कहा कि समस्या की जानकारी मिलते ही उसका समाधान कराने की पहल करना जनप्रतिनिधित्व की सच्ची मिसाल है। बिजली बहाल होने से बच्चों की पढ़ाई समेत घरेलू कार्यों में भी सुविधा होगी।मौके पर महेशमरवा पंचायत समिति सदस्य मजहर अंसारी, रमेश टुडू, अनिल टुडू, लतीफ अंसारी, सोनी टुडू सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
झांझ आदिवासी टोला में 25 केवी के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, ग्रामीणों में खुशी









