मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

अनुमंडल प्रीमियर लीग के फाइनल में साबिर एलेवन बसगी ने मारी बाजी,

---Advertisement---

अंतिम ओवर में छक्का जड़कर जीता खिताब

गिरीडीह जिला अंतर्गत खोरीमहुआ अनुमंडल मैदान में आयोजित अनुमंडल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को साबिर एलेवन बसगी और अरुण एलेवन ईसरी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में साबिर एलेवन बसगी ने अंतिम ओवर में छक्का जड़कर शानदार जीत दर्ज की और टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।टॉस जीतकर साबिर एलेवन बसगी ने अरुण एलेवन ईसरी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। अरुण एलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 119 रन बनाए और साबिर एलेवन के सामने 120 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साबिर एलेवन की टीम ने आखिरी ओवर तक मुकाबले को रोमांचक बनाए रखा और अंतिम ओवर में छक्का लगाकर सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी के पुत्र सनातन मरांडी मौजूद रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अनुमंडल प्रीमियर लीग जैसा अनुशासित और बेहतर क्रिकेट आयोजन देखने को कम मिलता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों का आयोजन हर वर्ष होना चाहिए, ताकि क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके।जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि सुबोध कुमार राय ने कहा कि खेल में हार और जीत सिक्के के दो पहलू हैं। फाइनल मुकाबले में जिस तरह आखिरी समय तक उतार-चढ़ाव देखने को मिला, उसी तरह जीवन में भी परिस्थितियां बदलती रहती हैं। ऐसे समय में एकाग्रता और धैर्य बनाए रखना जरूरी है।मैच समाप्त होने के बाद अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। शानदार प्रदर्शन के लिए अंशु मिश्रा को मैन ऑफ द मैच तथा शशिकुमार सिंह को मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सह आयोजक सौरभ राय, सत्यम सिन्हा, गौतम पांडेय, सुरेंद्र यादव, बच्चू राय सहित अन्य लोग मौजूद थे। मैच में निर्णायक की भूमिका उमाशंकर राय एवं सहजाद अंसारी ने निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment