मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

धनवार में ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन

---Advertisement---

रिपोर्टर: – शाहबाज आलम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन एवं उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर धनवार में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उनके राजनीतिक सफर को याद किया।

जिला महामंत्री पवन साव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना को लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की।

धनवार मंडल अध्यक्ष अरविंद साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विभिन्न विकास कार्यों के साथ कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए अभियान के माध्यम से लोगों से प्रधानमंत्री के प्रति अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं व्यक्त करने की अपील की।कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री पवन साव, धनवार मंडल अध्यक्ष अरविंद साव, अजीत रजक, रंजीत कुमार सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment