मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

डोमायडीह में अनुमंडल प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज, जफर इलेवन ने करण इलेवन को 5 रन से हराया

---Advertisement---

रिपोर्टर:- संजय पांडेय।

खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत धनवार प्रखंड के डोमायडीह, डोरंडा में पांच दिवसीय अनुमंडल प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, नगर अध्यक्ष विनय संथालिया, जिला परिषद प्रतिनिधि सुबोध कुमार राय, पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि किशोरी अग्रवाल, भाजपा ग्रामीण जिला मंत्री श्रीकांत राय एवं धनवार उप प्रमुख असगर अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला सिरसाय पंचायत की करण इलेवन और डूमरडीहा पंचायत की जफर इलेवन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर करण इलेवन ने जफर इलेवन को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जफर इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 94 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी करण इलेवन की टीम छह विकेट के नुकसान पर 89 रन ही बना सकी। इस तरह जफर इलेवन ने रोमांचक मुकाबले में करण इलेवन को पांच रन से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया।

मौके पर एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार एवं जिला परिषद प्रतिनिधि सुबोध कुमार राय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। खेल के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, एकजुटता और आपसी सामंजस्य की भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की।

मैच में निर्णायक की भूमिका उमाशंकर राय एवं राजेश कुमार ने निभाई। वहीं प्रदीप साव की शानदार कमेंट्री ने मुकाबले के रोमांच को और बढ़ा दिया। मैदान में मौजूद सैकड़ों दर्शकों ने पूरे मैच का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजक सौरभ राय, सत्यम सिन्हा, गौतम पांडेय, बच्चू राय, सुरेंद्र यादव समेत आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment