खोरीमहुआ: खोरीमहुआ अनुमंडल को जिला बनाने की मांग ने अब संगठित जनआंदोलन का रूप लेना शुरू कर दिया है। खोरीमहुआ जिला निर्माण संकल्प मोर्चा ने इस मांग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक जनजागरण अभियान की शुरुआत कर दी है। मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप पासवान के नेतृत्व में अभियान का शुभारंभ
खोरीमहुआ से किया गया। इसके बाद राजधनवार, बरजो, घोडथम्भा, बल्हारा समेत प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों में लोगों से संपर्क कर जिला निर्माण की आवश्यकता और इसके संभावित लाभों की जानकारी दी गई।
मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि यह अभियान केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे अनुमंडल क्षेत्र में चलाया जाएगा। अगले चरण में धनवार, जमुआ, गावां, तीसरी, देवरी तथा बिरनी के विभिन्न गांवों और बाजारों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों का समर्थन जुटाया जाएगा।
अभियान के दौरान लोगों ने भी जिला निर्माण की मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि खोरीमहुआ को जिला बनाए जाने से प्रशासनिक व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी और लोगों को सरकारी कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करने की मजबूरी से राहत मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और अन्य विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी आएगी।
मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप पासवान ने कहा कि खोरीमहुआ अनुमंडल भौगोलिक, प्रशासनिक और जनसंख्या के सभी मानकों पर जिला बनने की अर्हता रखता है। यह धनवार, जमुआ, गावां, तीसरी, देवरी तथा बिरनी क्षेत्र का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों लोग अपने विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की जनता जिला बनाने की मांग उठाती रही है, लेकिन अब इस मांग को निर्णायक जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा।
जनजागरण अभियान के माध्यम से हर गांव और हर पंचायत तक पहुंचकर लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि खोरीमहुआ को जिला बनाना किसी संगठन की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की साझा आकांक्षा है। यदि सरकार क्षेत्र के संतुलित विकास, प्रशासनिक सुविधा और आम लोगों की समस्याओं का स्थायी समाधान चाहती है तो खोरीमहुआ को जिला बनाने की दिशा में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि नसीम राही, सूरज यादव, धनवार बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष तुलसी पासवान, हैदर अली, अफजल अंसारी, तैयब अंसारी, पिंटू पासवान, मो. मनौवर अंसारी, मुमताज अंसारी, इस्लाम अंसारी, सद्दाम अंसारी, अब्दुल कलाम, अब्दुल गफूर, मुस्तकीम अंसारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0037,0.0000;
brp_del_sen:0.1000,0.0000;
motionR: 0;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.44268483, 0.59331113);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 143.82547;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 36;zeissColor: bright;






