मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

झारखंड में करीब 44 लाख मतदाताओं के कटेंगे वोटर लिस्ट से नाम! 5 अगस्त को चुनाव आयोग जारी करेगा ड्राफ्ट रोल

झारखंड में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान करीब 44 लाख मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से कटने के आसार हैं.

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के इन्यूमरेशन फेज के दौरान करीब 44 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटने की आशंका बढ़ गई है. इम्यूनरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई तक निर्धारित थी, लेकिन इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 43,74,272 मतदाताओं ने अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं किया.

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के इन्यूमरेशन फेज के दौरान करीब 44 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटने की आशंका बढ़ गई है. इम्यूनरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई तक निर्धारित थी, लेकिन इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 43,74,272 मतदाताओं ने अपना गणना प्रपत्र जमा नहीं किया.

5 अगस्त को होगा ड्राफ्ट पब्लिकेशन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार, 5 अगस्त को ड्राफ्ट रोल प्रकाशित किया जाएगा. इम्यूनरेशन फॉर्म जमा नहीं करने वाले करीब 44 लाख वोटरों का नाम इस ड्राफ्ट रोल में शामिल नहीं होगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि सभी जमा हुए इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का बयान (ETV Bharat)

इन्यूमरेशन फेज का समापन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के पहले चरण (इन्यूमरेशन फेज) के अंतिम दिन वर्तमान मतदाता सूची के सभी पात्र मतदाताओं, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए, बीएलओ, सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के ईआरओ/एईआरओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, वोलेंटियर्स एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स की सहभागिता से शत-प्रतिशत कार्य समय पर संपन्न हो गया.

5 अगस्त को मतदाता सूची के ड्राफ्ट पब्लिकेशन के साथ ही एएसडीडी सूची भी प्रकाशित की जाएगी. दोनों सूचियों की सॉफ्ट कॉपी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को और हार्ड कॉपी सभी मतदान केंद्रों के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2 को उपलब्ध कराई जाएगी.

आंकड़े (2026 मतदाता सूची के आधार पर)

एसटी आरक्षित सीटों पर बड़ा प्रभाव

झारखंड विधानसभा की कुल 81 सीटों में से 28 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं. इनमें राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, महगामा, खूंटी, तमाड़, तोरपा, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनीका, चक्रधरपुर, खरसावां, चाईबासा, मझगांव और जगन्नाथपुर शामिल हैं.

इन सीटों पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कटने की आशंका है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के क्षेत्र बरहेट में 34,468, बोरियो में 53,587, शिकारीपाड़ा में 33,390, दुमका में 35,734, जामताड़ा में 40,682 और मनोहरपुर में 41,294 मतदाताओं ने इम्यूनरेशन फॉर्म जमा नहीं किया है. अन्य एसटी सीटों पर भी इसी प्रकार बड़ी संख्या में फॉर्म लंबित हैं.

रांची जिले में 6.97 लाख नाम कटने के आसार

रांची जिले में 6,97,936 मतदाताओं ने इम्यूनरेशन फॉर्म जमा नहीं किए हैं. सर्वाधिक प्रभाव हटिया विधानसभा क्षेत्र में है, जहां 1,84,726 मतदाताओं ने फॉर्म नहीं जमा किया. इसके अलावा रांची विधानसभा क्षेत्र में 1,52,913 और कांके विधानसभा क्षेत्र में 1,42,667 मतदाता हैं.

नाम कटने के बाद कैसे जुड़ सकता है नाम?

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि 5 अगस्त को जारी ड्राफ्ट रोल में नाम नहीं होने पर घबराने की जरूरत नहीं है. प्रभावित मतदाताओं को फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र देकर आवेदन करना होगा. वेरिफिकेशन के बाद नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सकेगा. नए मतदाताओं (जिन्होंने 18 वर्ष पूरे कर लिए हैं) का नाम भी 5 अगस्त से फॉर्म-6 और माता-पिता के वोटर लिस्ट में नाम होने के प्रमाण के साथ जोड़ा जा सकेगा.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment