मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

MMDR के खिलाफ आर-पार की तैयारी, धनवार में अभियान तेज

---Advertisement---

धनवार, 2 सितंबर 2026: केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित MMDR संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में बुधवार को धनवार प्रखंड क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व 20 सूत्री अध्यक्ष धनवार सह जिला संगठन सचिव झामुमो गिरिडीह शफीक अंसारी ने किया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान झलकडीहा, नवादा, महेशमरवा, झांझ, भरौना समेत विभिन्न गांवों में ग्रामीणों और आम लोगों से मुलाकात की गई। इस दौरान प्रस्तावित विधेयक के संभावित प्रभावों की जानकारी देते हुए लोगों से इसके विरोध में एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करने की अपील की गई।


शफीक अंसारी ने कहा कि जनहित और स्थानीय अधिकारों को प्रभावित करने वाले किसी भी फैसले का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर लोगों के बीच जागरूकता जरूरी है और अधिक से अधिक लोगों को आंदोलन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि 7 सितंबर 2026 को धनवार प्रखंड मुख्यालय में आयोजित एक दिवसीय महाधरना में बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी आवाज को मजबूत करें।


अभियान में महेशमरवा पंचायत समिति सदस्य मजहर अंसारी, राजेंद्र बेसरा, सुधीर राणा, संतोषी तुरी, राजू दास, पवन राम, लतीफ अंसारी, रमेश टुडू, अनिल दूडू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment