मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

बस की खिड़की से शरीर निकालना पड़ा भारी, पिकअप की चपेट में आया हाथ; कटकर हुआ अलग

---Advertisement---

खोरीमहुआ प्रतिनिधि। खोरीमहुआ-सरीया मुख्य मार्ग के परसन ओपी क्षेत्र स्थित गादी गांव के समीप शुक्रवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बस की खिड़की से शरीर बाहर निकालकर भोमेटिंग करना महिला को भारी पड़ गया। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो पिकअप की चपेट में आने से उसका एक हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के डोरंडा कोरियाडीह निवासी तिलेस्री देवी (45), पति स्व. अनिल साव, अपनी बेटी के घर बगोदर गई हुई थीं। मंगलवार को वह शिव-शक्ति ट्रेवल्स की बस संख्या जेएच 02 एटी 9962 से अपने घर कोरियाडीह लौट रही थीं।

बताया जाता है कि दोपहर करीब दो बजे गादी गांव के समीप तिलेस्री देवी बस की खिड़की से बाहर की ओर शरीर निकालकर भोमेटिंग कर रही थीं। इसी दौरान विपरीत दिशा से टोचन कर जा रही बोलेरो पिकअप वाहन संख्या जेएच 10 सीयू 4952 बस के बगल से गुजर रही थी। इसी क्रम में पिकअप बस से सट गया और महिला का हाथ उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला का हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया।

ग्रामीणों और समाजसेवी की तत्परता से अस्पताल पहुंची महिला

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसी दौरान समाजसेवी सूरज कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिला को एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल रेफरल अस्पताल राजधनवार पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।

पिकअप चालक फरार, पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और दुर्घटनाग्रस्त बस तथा हादसे में शामिल बताए जा रहे पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के साथ-साथ घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: 65536;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (11, 0);aec_lux: 87.39076;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;zeissColor: bright;

तेज रफ्तार और लापरवाही पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर वाहनों के तेज रफ्तार और लापरवाही से परिचालन को लेकर चिंता जताई है। लोगों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही यात्रियों से भी बस या अन्य वाहनों की खिड़की से शरीर बाहर नहीं निकालने की अपील की गई है, ताकि ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment