मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

गिरिडीह वासियों की दशकों पुरानी रेल मांग पूरी होने की ओर, गया से संतरागाछी तक ट्रेन चलने की तैयारी

---Advertisement---

खोरीमहुआ । गिरिडीह जिलेवासियों की दशकों पुरानी रेल सुविधा से जुड़ी मांग अब पूरी होती नजर आ रही है। भाजपा नेताओं ने पत्र के माध्यम से क्षेत्र में रेल सुविधा को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। नेताओं के अनुसार, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के प्रयास से गिरिडीह जिले को रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने की दिशा में पहल हुई है।बताया गया कि दशहरा तक रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा बिहार के गया से कोडरमा, धनवार, न्यू गिरिडीह और मधुपुर होते हुए पश्चिम बंगाल के संतरागाछी (कोलकाता) तक ट्रेन सेवा शुरू किए जाने की संभावना है। इस रेल सेवा के शुरू होने से गिरिडीह जिले के लोगों को लंबी दूरी की यात्रा में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।खासकर व्यापारियों, छात्रों, इलाज के लिए बाहर जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों तथा आम यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिल सकता है। गया, कोडरमा, धनवार, न्यू गिरिडीह और मधुपुर को जोड़ने वाली यह रेल सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन का नया विकल्प उपलब्ध कराएगी।भाजपा नेताओं ने कहा कि रेल सुविधा के विस्तार से गिरिडीह जिले के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से रेल कनेक्टिविटी की मांग कर रहे जिलेवासियों के लिए इसे महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, ट्रेन के परिचालन की अंतिम तिथि, समय-सारिणी और अन्य परिचालन संबंधी जानकारी रेलवे की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment