मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

गलवाती में जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

---Advertisement---

धनवार प्रखंड क्षेत्र के युवा क्लब गलवाती के तत्वावधान में जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी एवं बीस सूत्री अध्यक्ष सह झामुमो जिला सचिव शफीक अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना, आपसी भाईचारे और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करता है। उन्होंने युवाओं से खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा अपने गांव, प्रखंड और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला दुमका और गिरिडीह-11 के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में दुमका की टीम ने एक गोल से जीत दर्ज की। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मैदान में मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

युवा क्लब गलवाती के सदस्यों ने बताया कि जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना है। क्लब के सदस्यों एवं स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मुखिया मो. मुजाहिद अंसारी, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष मो. मंजूर आलम, धनवार थाना प्रभारी बृजेश कुमार, मुखिया संघ प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद यादव, छात्र नेता मनोज यादव, मुखिया अल्लाहउद्दीन अंसारी, असगर इमाम, हाफिज जलाल, पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार शर्मा, समाजसेवी साहिद रजा, भाजपा नेता उदय सिंह, डॉ. फारूक अंसारी, मौलाना इलयास अंसारी, समाजसेवी नसीम राही, उमेश दास, मुखिया संघ अध्यक्ष शंकर पासवान, अब्दुल गफूर, हारून रशीद, बद्री यादव समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment