घोड़थंभा ओपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में वारंटियों के बीच हड़कंप मच गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महेशमरवा सतुआपाड़ी निवासी इद्रीस मियां, पिता साहू मियां तथा पचरुखी पड़रिया निवासी विनोद राय, पिता स्व. बहादुर राय शामिल हैं। दोनों आरोपी घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। वारंट के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में लंबित वारंटों के निष्पादन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और न्यायालय से जारी वारंटों के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।





