मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

तिसरी में चेन छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

---Advertisement---

20 ग्राम सोने की चेन और 3 ग्राम का लॉकेट बरामद, एसपी ने थाना प्रभारी को प्रशंसा पत्र देकर सराहा

तिसरी। तिसरी थाना क्षेत्र में मंदिर जाने के क्रम में दो महिलाओं से सोने की चेन छिनतई की घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष अनुसंधान दल (SIT) ने मानवीय सूचना, तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के सूक्ष्म विश्लेषण के आधार पर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 20 ग्राम की सोने की चेन तथा 3 ग्राम का लॉकेट बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह डॉ. विमल कुमार (IPS) ने इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण सफलता बताया है। उन्होंने तिसरी थाना प्रभारी शम्भूनन्द ईश्वर के कार्यों की सराहना करते हुए 19 सितंबर 2026 को प्रशंसा पत्र जारी किया।

प्रशंसा पत्र में एसपी ने कहा कि थाना प्रभारी ने विशेष अनुसंधान दल के साथ मानवीय सूचना, तकनीकी साक्ष्य एवं सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण कर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया। साथ ही कांड में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी तथा चोरी गए सोने के आभूषणों की बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

एसपी डॉ. विमल कुमार ने कहा कि तिसरी थाना पुलिस की यह कार्रवाई पुलिस विभाग की गरिमा बढ़ाने वाली और अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने थाना प्रभारी से भविष्य में भी इसी तरह समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्य-निष्पादन की अपेक्षा जताई।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चेन छिनतई की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment