खोरीमहुआ के क्षेत्र के वाहन मालिकों के लिए एक अच्छी खबर है। कोडरमा रोड स्थित अजीज इलेक्ट्रिक के बगल में ऑटोमोटिव कार एक्सेसरीज एंड अफेयर का शुभारंभ हो गया है। इसका उद्घाटन स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि नसीम राही, पूर्व सदर मुख्तार आलम, एस मोटर गैरेज के संचालक सद्दाम अंसारी,बाबा इस्लाम सहित कई लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रतिष्ठान के खुलने से अब कार की एक्सेसरीज और इससे जुड़ी सुविधाओं के लिए लोगों को गिरिडीह, धनबाद या रांची का रुख नहीं करना पड़ेगा।
प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर सफीक आलम ने बताया कि ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ऑटोमोटिव कार एक्सेसरीज एंड अफेयर में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल की गई है। उनका प्रयास है कि खोरीमहुआ और आसपास के क्षेत्र के लोगों को धनबाद और बड़े शहरों जैसी कार एक्सेसरीज की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सके।

वहीं स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि नसीम राही ने कहा कि आज के समय में वाहन लोगों की रोजमर्रा की जरूरत का अहम हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में कार की सजावट, एक्सेसरीज और अन्य जरूरतों के लिए दूर शहरों तक जाना लोगों के लिए समय और खर्च दोनों बढ़ाता है। इसी समस्या को देखते हुए खोरीमहुआ में यह प्रतिष्ठान शुरू किया गया है।

सद्दाम अंसारी एस. मोटर ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा,
“अब कार की एक्सेसरीज के लिए गिरिडीह, धनबाद या रांची जाने की जरूरत नहीं है। यहां धनबाद जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र के लोग एक बार हमें सेवा देने का मौका जरूर दें। बेहतर सेवा और ग्राहकों की संतुष्टि इसका पहली प्राथमिकता है।”
प्रतिष्ठान के शुभारंभ के साथ ही स्थानीय लोगों और वाहन मालिकों में उत्साह देखा गया। उम्मीद है कि ऑटोमोटिव कार एक्सेसरीज एंड अफेयर के शुरू होने से खोरीमहुआ और आसपास के वाहन मालिकों को स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा मिल सकेगी।





