मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन आठवें दिन भी जारी, नेताओं से बनाई दूरी

---Advertisement---

रांची:- जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में अभ्यर्थियों का आंदोलन शनिवार को आठवें दिन भी जारी रहा। राजनीतिक हस्तक्षेप को लेकर विवाद के बाद छात्रों ने धरना स्थल बदल दिया और स्पष्ट कर दिया कि यह आंदोलन पूरी तरह अभ्यर्थियों का है। उन्होंने किसी भी राजनीतिक दल या नेता को मंच साझा करने की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया है।

वर्तमान में अधिकांश अभ्यर्थी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के दूसरे प्रवेश द्वार के समीप शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं। प्रशासन की ओर से नए स्थान पर टेंट लगाने की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद छात्र दरी बिछाकर प्रदर्शन जारी रखे हुए हैं।

आंदोलनरत अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने दोहराया कि यह संघर्ष पूरी तरह छात्र हितों से जुड़ा है और इसे किसी भी राजनीतिक मंच से दूर रखा जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment